फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली में आज से एक बार फिर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Tue, 21 Sep 2021 01:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से बारिश होगी। विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने 21 से 26 सितंबर तक येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई की ओर है। यह जाते-जाते भी लोगों को बारिश से भिगोएगा। मंगलवार से एक बार फिर से मौसम बदलने के कारण बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर शुरू होगा। इस कारण बुधवार से तापमान में गिरावट होने लगेगी। सप्ताह का अंत आते-आते अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह से दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। आसमान में हल्के बादल तो हैं लेकिन धूप भी निकल रही है। रविवार की तरह सोमवार को भी धूप खिली इस कारण से उमस का अहसास हुआ। बीच-बीच में बादल भी आसमान को ढकते रहे। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से बारिश होगी। विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने 21 से 26 सितंबर तक येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार मौसम केंद्र पर 33.5 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि लोधी रोड पर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे व हल्की बारिश की संभावना है। 
अधिकतम तापमान: 35.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.5 डिग्री सेल्सियस
21 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट
22 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 09 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें