फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स: एप से रखी जाएगी मानसिक रोगियों पर नजर, ऑनलाइन मिलेगी सभी सुविधा

Wed, 15 Sep 2021 01:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स मनोचिकित्सा विभाग की प्रोफेसर व डॉक्टर ममता सूद ने बताया कि सक्षम एप गंभीर मरीजों के लिए है। यह एप मरीज के अलावा उसके तिमारदार के फोन में भी अपलोड करवाया जाएगा।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोग अब घर बैठे ही अपनी बीमारी का इलाज करा सकेंगे। इसके लिए एम्स ने दो एप तैयार किए हैं। इनके माध्यम से इन मरीजों का ख्याल रखा जाएगा। साथ ही इन रोगियों पर नजर भी रखी जाएगी। यह एप देखेगा कि मरीज समय पर दवाई ले रहा है या नहीं। साथ ही एप इस पर भी नजर रखेगा कि वह समय पर खाना खा रहा है या नहीं। यदि मरीज समय पर खाना, दवाई व अन्य काम नहीं कर रहा तो एप तुरंत तिमारदार को सूचना देकर ऐसा करवाने के लिए करेगा। 

विज्ञापन


एम्स के मनोचिकित्सा विभाग ने मरीजों की मदद से लिए सक्षम और दिशा नाम से दो एप तैयार किए हैं। सक्षम एप गंभीर मरीजों के लिए तैयार किया गया है, जबकि दिशा नए या शुरूआती लक्षणों से परेशान मनोरोगी के लिए हैं। हालांकि यह एप अभी आम लोगों के लिए जारी नहीं किया गया है। इस पर कुछ काम चल रहा है और जल्द ही यह लोगों की सुविधा के लिए मुफ्त उपलब्ध होगा।  

एम्स मनोचिकित्सा विभाग की प्रोफेसर व डॉक्टर ममता सूद ने बताया कि सक्षम एप गंभीर मरीजों के लिए है। यह एप मरीज के अलावा उसके तिमारदार के फोन में भी अपलोड करवाया जाएगा।  इसमें रिमांडर भी अपने आप ही फिक्स हो जाएगा जिससे मरीज व तिमारदार को पता रहेगा कि मरीज को कब दवाई देनी है और उसके साथ कैसा व्यवहार व अन्य कार्य करना है जबकि दिशा नए मरीज के लिए तैयार किया गया एप है। इस एप के माध्यम से मरीज को बताया जाएगा कि मनोरोग का इलाज कैसे होगा। उसे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें