फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली : प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर हमला, गोलीबारी की, पुलिस ने तीन को दबोचा

Sat, 02 Oct 2021 11:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित आया नगर में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर लाठी-डंडों, हथौड़े से हमला कर दिया और गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित आया नगर में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर लाठी-डंडों, हथौड़े से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित की जान भी लेने का प्रयास किया, किसी तरह उसने छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने गली में गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान विष्णु चौधरी उर्फ शिव (29) राहुल रावत उर्फ ड्यूड (22) और आशु तंवर (21) के रूप में हुई है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि जी-बलॉक, गली नंबर-4, फेस-6, आया नगर में कुछ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर धावा बोल दिया है। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसके दफ्तर में हथौड़ों से तोड़फोड़ करने के अलावा पीड़ित पर भी हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित जयवीर (35) ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। हमला करने वालों में महेश उर्फ महकार व अन्य थे।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पूरे ऑफिस की तलाशी लेने के बाद दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी। बाद में आरोपी अपनी-अपनी बाइक से फरार होने लगे। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने हवा में कई राउंड गोलियां भी चला दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि प्रॉपर्टी विवाद में जयवीर पर हमला किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें