फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD : नए निगम पार्षदों ने भोजपुरी, संस्कृत और हरियाणवी में भी ली शपथ, राफिया से शुरू हुआ अंग्रेजी का सिलसिला

Wed, 25 Jan 2023 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास/आदित्य पांडेय, नई दिल्ली

सार

कई महिला पार्षदों ने फर्राटे से अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। खास बात है कि अंग्रेजी में शपथ लेने वाली पार्षदों में मुस्लिम महिला पहली थी। इसके बाद कई महिलाओं ने अंग्रेजी में शपथ ली। वार्ड नंबर-78 बाजार सीताराम से आप पार्षद राफिया माहिर ने अंग्रेजी में शपथ लेने की शुरुआत की।
विज्ञापन
राफिया... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी सदन की बैठक में मंगलवार को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, संस्कृत व हरियाणवी में भी कुछ पार्षदों ने शपथ ली। कई महिला पार्षदों ने फर्राटे से अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। खास बात है कि अंग्रेजी में शपथ लेने वाली पार्षदों में मुस्लिम महिला पहली थी। इसके बाद कई महिलाओं ने अंग्रेजी में शपथ ली।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-78 बाजार सीताराम से आप पार्षद राफिया माहिर ने अंग्रेजी में शपथ लेने की शुरुआत की। उन्होंने पहले आप पार्षद सुल्ताना आबाद व आले इकबाल की तरह शपथ लेने के बाद हिंदुस्तान जिंदाबाद का जयकारा लगाया। उनके बाद वार्ड नंबर-102 ख्याला से आप पार्षद शिल्पा कौर ने अंग्रेजी में शपथ ली।

इस बीच पूरी तरह ग्रामीण महिला की वेशभूषा में सिर को पल्लू से ढककर आई वार्ड नंबर-128 दिचांऊ कलां वार्ड से भाजपा पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान के शपथ लेने के लिए पहला शब्द बाेलते ही सभी पार्षदों हैरान हो गए। पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने शपथ दिलाने के लिए मैं बोला, इसके बाद नीलम ने फर्राटे से अंग्रेजी में शपथ पत्र पढ़ दिया। इस दौरान वह अपने पल्लू को भी संभालती रहीं। सदन में ऐसा ही दृश्य एक बार फिर देेखने को मिला। 
विज्ञापन


वार्ड नंबर-178 तुगलकाबाद से आप पार्षद सुगंधा भी पल्लू से सिर ढककर मंच पर पहुंचीं और अंग्रेजी में शपथ ली। इसी भांति वार्ड नंबर-184 जैतपुर से आप पार्षद हेमा वोहरा और वार्ड नंबर-214 आजाद नगर से भाजपा की नीलम चौधरी ने ग्रामीण महिला के वेश में आकर फर्राटे से अंग्रेजी में शपथ पत्र पढ़ना शुरू कर दिया।

225 पार्षदों ने हिंदी में ली शपथ
250 पार्षदों में से 225 पार्षदों ने हिंदी, 15 ने अंग्रेजी, पांच ने उर्दू, दो-दो पार्षदों ने पंजाबी व संस्कृत, एक पार्षद से भोजपुरी और एक ने हरियाणवी में शपथ ली। चांदनी चौक से आप पार्षद सरदार पूनरदीप ने अंग्रेजी, सीताराम बाजार से आप पार्षद राफिया माहिर ने अंग्रेजी, भाजपा पार्षद सरदार अर्जुनपाल सिंह मारवाह ने अंग्रेजी, अबुल फजल एंक्लेव से कांग्रेस पार्षद आरिबा खान ने अंग्रेजी, जाकिर नगर से कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश ने हिंदी, चौहान बांगर से कांग्रेस की शगुफ्ता ने अंग्रेजी, सुभाष मोहल्ला से भाजपा की मनीषा व रामनगर से भाजपा के कमल बागड़ी ने संस्कृत में शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें