फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी का बड़ा फैसला: दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हुआ, 25 लाख से अधिक की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर चार्ज एक प्रतिशत बढ़ाया

Thu, 02 Jun 2022 04:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम ने 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर हस्तांतरण शुल्क एक फीसदी बढ़ा दिया है। मंगलवार को विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। 
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकीकृत दिल्ली नगर निगम में संपत्ति खरीदना अब मंहगा हो जाएगा। दिल्ली नगर निगम ने 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर हस्तांतरण शुल्क एक फीसदी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

 
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संपत्ति की बिक्री और खरीद पर पुरुषों के लिए हस्तांतरण शुल्क 3% और महिलाओं के लिए 2% है। इस बढ़ोत्तरी के बाद पुरुषों के लिए हस्तांतरण शुल्क 4% और महिलाओं के लिए 3% हो जाएगा। लेकिन अभी इस प्रस्ताव पर दिल्ली सरकार की मुहर लगनी बाकी है।

चुनाव होने तक दिल्ली नगर निगम को चलाने की शक्ति विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार के पास है। मंगलवार को उनकी अध्यक्षता में इस तरह की पहली बैठक हुई और एकीकृत दिल्ली नगर निगम की ओर से पहला नीतिगत फैसला लिया गया। लेकिन दिल्ली नगर निगम ने इस बैठक के विषय में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। बुधवार देर शाम तक निगम ने हस्तांतरण शुल्क बढ़ाए जाने के अपने इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा भी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें