दिल्ली के पहाड़गंज में मंगलवार को मामा ने झुग्गी विवाद में अपने भांजे की हत्या कर दी। 19 वर्षीय मृतक आराम बाग झुग्गी में रहता था और ई-रिक्शा चालक था। आरोपी मामा रवि (39) भी ई-रिक्शा चालक है, जो मुल्तानी डंडा, नबी करीम का निवासी है। घटना शाम करीब 7:15 बजे आराम बाग झुग्गी में हुई। रवि नशे की हालत में भांजे के घर आया और कैंची से हमला किया।