फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कंस' मामा: पुलिस से शिकायत करने पर भांजे को पीट पीटकर किया अधमरा, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 23 Nov 2021 01:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी मामा ने अपने दो बेटों और एक किराएदार के साथ मिलकर भांजे पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुरी इलाके में पुलिस से झगड़े की शिकायत करने पर नाराज मामा ने अपने बेटों के साथ मिलकर भांजे को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान सुल्तानपुरी निवासी प्रवीण (26) के रूप में हुई है। प्रवीण ने बताया कि शनिवार रात वह अपने घर से केक लेने के लिए पास के दुकान पर जा रहा था। निर्मल अस्पताल के पास उसके मामा मुरारी लाल अपने बेटों के साथ खड़ा था। प्रवीण को देखते ही उसके ममेरे भाई ने लोहे के रॉड से उसके पैर में मारा। रॉड लगते ही वह नीचे गिर गया। प्रवीण का आरोप है कि उसके बाद मुरारी लाल और उसके दो बेटों और उसका एक किराएदार उस पर लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया और उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया।

शोर शराबा होने पर आस पास के लोग जमा हो गए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपी फरार हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी प्रवीण के परिवार वाले और परिजनों को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उसके परिवार वाले घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। उस समय प्रवीण बयान देने की स्थिति में नहीं था। अगले दिन पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका अपने मामा के परिवार से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी। इस बात को लेकर आरोपियों ने उसकी पिटाई की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें