फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मास्टर प्लान देगा दिल्ली की अर्थव्यवस्था को रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजधानी को आईटी और साइबर हब के रूप में किया जाएगा विकसित
विज्ञापन

-व्यापारियों को सुविधा के साथ जिला केंद्रों का किया जाएगा आधुनिकीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मास्टर प्लान 2041 दिल्ली की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार देगा। इसके तहत आईटी व सेवा आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए डीडीए ने मास्टर प्लान-2041 के तहत राजधानी को साइबर हब व ज्ञान आधारित उद्योगों को विकसित करने का प्रावधान किया है। इसी तरह स्ट्रेटेजिक हब और केंद्रों का विकास भी प्रस्तावित है। दिल्ली के व्यापारियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला केंद्रों को और आधुनिक किया जाएगा।
देश-विदेश में आई साइबर क्रांति के मद्देनजर डीडीए मास्टर प्लान-2041 के माध्यम से राजधानी को आईटी व साइबर हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में मास्टर प्लान में विभिन्न स्थानों पर हब बनाने का प्रावधान किया गया है। अभी इसी तरह का काम एनसीआर के गुरुग्राम व नोएडा में हुआ है। दोनों शहरों में देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के कार्यालय बने हुए हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों स्थानों पर बड़ी कंपनियों के कार्यालयों में राजधानी के युवक व युवतियां नौकरी करने जाते हैं। डीडीए का मानना है कि साइबर हब बनने के बाद राजधानी में नौकरी के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीए ने सभी इंडस्ट्रीज को ज्ञान आधारित उद्योग के रूप में भी विकसित करने का निर्णय लिया है। इस तरह नई औद्योगिक गतिविधियां हाई-टेक होंगी। व्यापारियों की आवश्यकता के अनुसार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस कड़ी में जिला केंद्रों में कन्वेंशन सेंटर बनाए जाएंगे और लिफ्ट दुरुस्त करने के साथ-साथ एक्सलेटर लगाए जाएंगे।
विरासत भवन की सांस्कृतिक पहचान दिलाने के लिए डीडीए ने प्रावधान किया है। सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्रों के विकास को बढ़ावा देने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें