फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आतिशी को मंत्री पद देने पर भाजपा ने जताया एतराज, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Wed, 01 Mar 2023 09:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में लिखा कि आतिशी मार्लेना एक कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े परिवार से आती हैं। उनके उपनाम मार्लेना का मर-मार्क्सवाद से आता है और लेना-लेनिनवाद से आता है।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा ने आप विधायक आतिशी को मंत्री पद देने पर एतराज जताया है। भाजपा ने कहा है कि जिसकी पृष्ठभूमि संदेहास्पद हो उसे मंत्रिमंडल में शामिल करना दिल्ली की जनता के साथ धोखा होगा। इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में लिखा कि आतिशी मार्लेना एक कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े परिवार से आती हैं। उनके उपनाम मार्लेना का मर-मार्क्सवाद से आता है और लेना-लेनिनवाद से आता है। समय-समय पर उनके कुछ बयान जो मार्क्सवाद-लेनिनवाद या नक्सलवाद के प्रति नर्मता से भरे थे, पूरे देश ने देखे और सुने हैं। उनके माता-पिता कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़े हैं। 2001 के संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु की रिहाई के लिए अभियान चलाया गया था।

पत्र में आगे लिखा कि मंत्रिमंडल में किसी नए विधायक को शामिल करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन दिल्ली की जनता का भी यह अधिकार है कि जो व्यक्ति मंत्री बने वह शहीदों की शहादत का सम्मान करे और आतंकवादियों का पक्षधर न हो। उम्मीद है कि केजरीवाल शहीदों की शहादत का सम्मान करते हुए अफजल की रिहाई की मुहिम चलाने वाले परिवार के किसी भी सदस्य को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें