फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नकाबपोश युवकों ने घर पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में एक घर के बाहर नकाबपोश युवकों ने जमकर हंगामा किया। घर पर पथराव भी किया। लड़के अपने भाई पर हमले का बदला लेने की बात कर रहे थे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घर के मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 10 नवंबर की रात 2.14 बजे रणहौला थाना पुलिस को साईं एन्क्लेव में एक घर पर पथराव की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां साईं एन्क्लेव निवासी अजय प्रताप मिले। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने उनके परिवार का एक अन्य मकान है। कुछ अज्ञात युवक उस मकान के बाहर खड़े होकर चिल्ला रहे थे कि वह उस व्यक्ति से बदला लेंगे, जिसने उनके भाई के साथ मारपीट की है। उन्हें युवकों के विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनके घर से बाहर निकलते ही सभी युवक वहां से भाग गए। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, जिसमें नकाबपोश युवकों को पथराव करते हुए देखा गया। पुलिस युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें