फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एआई से ग्लूकोमा की पहचान करेंगे डीयू और श्रॉफ अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोनों संस्थानों के बीच हुआ समझौता, एआई की मदद से बीमारी का जल्द पता लगाने पर होगा काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आंखों की गंभीर बीमारी ग्लूकोमा का जल्द और सटीक पता लगाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय और डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मिलकर काम करेंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से ग्लूकोमा की पहचान करने वाली तकनीक विकसित करने के लिए शोध किया जाएगा।

एमओयू पर दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता और श्रॉफ अस्पताल की ओर से इनोवेशन निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह सांगवान ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर डीयू के कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता ने कहा कि भारत के ग्रामीण इलाकों में ग्लूकोमा एक बड़ी समस्या है। ऐसे में बीमारी की पहचान के लिए एआई आधारित शोध में दोनों संस्थानों का सहयोग काफी फायदेमंद साबित होगा। समझौते के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय का डॉ बी आर अंबेडकर सेंटर फॉर बायोमेडिकल रिसर्च (एसीबीआर) दरियागंज स्थित डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के साथ मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबीआर ग्लूकोमा की पहचान से जुड़ी आंखों की तस्वीरों और उनके आंकड़ों का अध्ययन करेगा। इन तस्वीरों को बीमारी से जुड़ी विशेषताओं के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाएगा, ताकि एआई तकनीक को सही जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जा सके। वहीं डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल डीयू को ग्लूकोमा से पीडि़त मरीजों और सामान्य लोगों की आंखों की तस्वीरें उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा अस्पताल ऐसे मरीजों का पुराना मेडिकल रिकॉर्ड भी देगा, जिनमें शुरुआत में ग्लूकोमा नहीं था, लेकिन बाद में इस बीमारी की पहचान हुई। इन आंकड़ों की मदद से विकसित की जा रही एआई तकनीक की जांच की जाएगी कि वह समय के साथ बीमारी के शुरुआती संकेतों को कितनी सही तरह पहचान पाती है। समझौता कार्यक्रम के इस दौरान एसीबीआर के निदेशक प्रो सुनीत कुमार सिंह, श्रॉफ अस्पताल की मेडिकल डायरेक्टर और ग्लूकोमा विभाग की प्रमुख डॉ सुनीता दुबे, डीयू की अकादमिक डीन प्रो के रत्नाबली, डीयू कंप्यूटर सेंटर के निदेशक प्रो संजीव सिंह और एसीबीआर के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें