फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी की बेटी को बनाया बंधक, घर से 40 से 50 लाख के जेवरात व नकदी लूटे

Tue, 22 Jun 2021 11:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बताया जा रहा है कि बदमाश घर से करीब 40-50 लाख रुपये के जेवरात लेकर गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार ने रकम और जेवरात के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके जरिए पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 
 
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार तड़के नकाबपोश बदमाशों ने एक  कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाश घर से लाखों के जेवरात, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बदमाश घर से करीब 40-50 लाख रुपये के जेवरात लेकर गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार ने रकम और जेवरात के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके जरिए पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

जानकारी के मुताबिक रमेश गोयल सपरिवार शालीमार बाग इलाके में रहते हैं। उनका वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कारोबार है। रमेश गोयल भूतल पर रहते हैं जबकि उनके भाई का परिवार पहली मंजिल पर रहता है। कुछ दिन बाद रमेश के भतीजे की शादी होने वाली है। रमेश की बेटी आरूषि फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही है। वहीं बेटा चेतन उनके कारोबार में हाथ बंटाता है। 
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक देर रात करीब ढाई बजे पांच बदमाश घर में घुसे। सबसे पहले वह रमेश गोयल की बेटी के कमरे में गए। बदमाशों की आहट से आरूषि की नींद खुल गई। उसके बाद बदमाशों ने उसे चाकू मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया और बिस्तर पर ही रहने के लिए कहा। बदमाशों ने अलमारी को तोड़कर उसमें से छह लाख रुपये और सोने चांदी के करीब 40 से 50 लाख के जेवरात को लूट लिया। 
विज्ञापन

उसके बाद बदमाश उसी रास्ते से चले गए। बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक घर में मौजूद रहे। चार बजे बदमाशों के जाने के बाद बेटी ने शोर मचाकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। उसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें