फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 11 माह बाद मौत: होली पर शाम को आई थी निशा की वीडियो कॉल, पिता बोले-काफी डरी हुई थी बेटी, रात में...

Sun, 20 Mar 2022 08:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष का कहना स्वाभाविक मौत हुई है। निशा बीपी की दवाई ले रही थी। उसकी वजह से तबीयत बिगड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
निशा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंडावली इलाके में होली के दिन एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उसकी मौत का पता चला। मृतका की शिनाख्त निशा (24) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि निशा ही हत्या की गई। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


वहीं ससुराल वाले निशा की मौत को स्वाभाविक बता रहे हैं। उनका कहना है कि किसी दवा के सेवन की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। मंडावली थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक निशा अपने परिवार के साथ गली नंबर-4, मंडावली में रहती थी। इसके परिवार में पति रंजन व अन्य सदस्य हैं। रंजन एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दो मई 2021 को निशा और रंजन की शादी हुई थी। निशा का मायका किराड़ी इलाके में रहता है। निशा के पिता किशन देव झा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। 
विज्ञापन


छोटी-छोटी बातों पर बेटी की पिटाई लगाकर उसे घर से निकाल दिया जाता था। शुक्रवार शाम को होली के दिन निशा की वीडियो कॉल परिवार के पास आई थी। वह बुरी तरह डरी हुई थी। इस बीच देर रात को परिवार के मोबाइल पर कॉल आया। परिवार को बताया गया कि निशा की तबीयत बिगड़ गई है। वह उसे अस्पताल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार तुरंत अस्पताल पहुंचा तो निशा की मौत का पता चला। ससुराल पक्ष का कहना है कि निशा को बीपी की शिकायत थी। वह उसकी दवा खाती थी। इसकी वजह से ही उसकी मौत हुई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है। एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें