फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री-विधायक समेत कई नेता आप में शामिल

Sat, 09 Apr 2022 04:56 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

आप नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, दुर्गेश पाठक ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश के सरताज जम्मू कश्मीर से आए सभी लोगों का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत है।
विज्ञापन
आप पार्टी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद देश के अलग-अलग राज्यों से लगातार विभिन्न दलों के नेताओं का अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल और काम की राजनीति से प्रभावित होकर आप में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें    पैंथर्स पार्टी के पूर्व मंत्री और विधायक यशपाल कुंडल, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक का चुनाव लड़ चुके सुरिंदर सिंह, आठ बीडीसी सदस्य, 10 पार्षद और उनके समर्थक शामिल हैं।

आप नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, दुर्गेश पाठक ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश के सरताज जम्मू कश्मीर से आए सभी लोगों का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत है। हमारी पार्टी के एक-एक व्यक्ति को जम्मू कश्मीर पर गर्व है। हम सभी भारत माता के इस ताज का मान करते हैं। उन्होंने खुद जम्मू कश्मीर में पत्रकारिता का एक लंबा सफर तय किया है।
विज्ञापन


पंजाब में सरकार बनने के बाद पूरे देश में एक नई खुशबू फैली : गोपाल राय
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनने के पश्चात पूरे देश में एक नई खुशबू फैली है। पार्टी में लगातार नेता शामिल हो रहे हैं। आप में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख लोगों में बलवंत सिंह, गंभीर चरक, इलियाज बेनिहाली, डा. भूपिंदर सिंह, शेख जफरूल्लाह, तरनजीत सिंह टोनी, अश्वनी खजुरिया, फयाज नायक, हानिफ, मनीर भट्ट, प्रीति खजुरिया, विजय सूरी, डॉ. मोहम्मद आयूब, डा. फयाज समेत अन्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें