फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनॉट प्लेस के पंचसितारा होटला में मैनेजर युवती के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली (पुुरुषोत्तम वर्मा )। कनॉट प्लेस के जी-ब्लॉक स्थित पंच सितारा होटल में ईवेंट मैनेजर युवती के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) का व्यवसायी है। पीड़िता की शिकायत पर पिछले सप्ताह पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस वारदात के बाद पीड़िता सदमे में चली गई है। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कराई है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता (26) मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है। वह पीआर कंपनी में ईवेंट मैनेजर है। युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए व्यवसायी पीयूष से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए और फिर फोन पर बात करने लगे। आरोपी ने उसे जी-ब्लॉक, कनॉट प्लेस स्थित होटल में खाना खिलाने के बहाने बुलाया।
यहां पर उसने पहले तो शादी का झांसा दिया और फिर पेयजल में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी युवक गोरखपुर (यूपी) का रहने वाला है। एक टीम गोरखपुर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें