पासपोर्ट चेक करने पर पता लगा कि उस पर दो फर्जी स्टांप लगी हुई थीं। एक स्टांप 15 सितंबर की चंडीगढ़ से जाने की लगी हुई थी। दूसरी चंडीगढ़ से आने की 28 अगस्त की लगी हुई थी। जब रिकॉर्ड खंगाला गया तो कोई जानकारी नहीं मिली।
हरियाणा के जिंद का एक व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट पर दुबई घूमने गया था। जब वह रविवार को भारत लौटा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अपने पासपोर्ट पर फर्जी स्टांप कहां लगवाई थी। आईजीआई एयरपोर्ट जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव पिल्लू खेडा, मंडी जिला जिंद हरियाणा निवासी राहुल रविवार को मास्को से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। जांच में पता लगा कि वह 25 सितंबर को टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था।
पासपोर्ट चेक करने पर पता लगा कि उस पर दो फर्जी स्टांप लगी हुई थीं। एक स्टांप 15 सितंबर की चंडीगढ़ से जाने की लगी हुई थी। दूसरी चंडीगढ़ से आने की 28 अगस्त की लगी हुई थी। जब रिकॉर्ड खंगाला गया तो कोई जानकारी नहीं मिली। इमिग्रेशन विभाग की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया।