फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी हादसा: शटर खोलते ही इमारत का 'शटर डाउन', मौत से महज एक फिट का फासला, इस गिर चुकी हैं पांच बिल्डिंग

Tue, 14 Sep 2021 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 304, 288, 34 के तहत दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
मलकागंज सब्जी मंडी में गिरी इमारत का मलवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब्जी मंडी हादसे में घायल हुए रामजीदास अनेजा (72) इमारत के नीचे पान की दुकान चलाते हैं। सोमवार को रोजाना की तरह वह दुकान पर आए। जैसे ही उन्होंने अपनी दुकान का शटर खोला, इमारत भरभराकर गिर गई। गनीमत इतनी भर रही कि इमारत का कोई बड़ा हिस्सा उन पर नहीं गिरा। मलवे के छोटे-छोटे हिस्से की चपेट में आने से सिर पर हल्की चोट आई है। फिलहाल उनका बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। 

विज्ञापन


रामजी दास की कहानी भी दर्दनाक है। उनके बेटे की करीब डेढ़ साल पहले डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घर चलाने का इकलौता आसारा उस वक्त चला गया। किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला और अपनी बहू और छोटे बेटे के साथ परिवार चलाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हर दिन की तरह रामजीदास दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने शटर खोला भर था कि शटर खुलने की आवाज के साथ इमारत भरभराकर गिर गई।

अचानक हुए इस हादसे से रामजीदास जोर से चिल्लाए। उनकी आवाज सुनकर लोगों की एकबारगी निगाह इमारत की तरफ गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने रामजीदास को बाहर निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद थोड़ी देर में  उनको बाहर निकाला जा सका। इसी बीच पीसीआर की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। तुरंत रामजीदास को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि अभी इलाज चल रहा है। समय पर इलाज मिल जाने से उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्ष 2021 में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की घटना
- नौ फरवरी : दिल्ली के सदर बाजार में बिल्डिंग गिरने से पांच लोग मलबे में दबे थे और उनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे।
- 30 जून : दिल्ली के द्वारका में डीडीए की निर्माणाधीन इमारत से तीन मजदूरों की मौत हुई थी और एक मजदूर घायल हुआ था।
- सात अगस्त : उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दो मंजिला इमारत गिरने से सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति की मौत हुई थी और तीन लोग घायल हो गए थे।
11 सितंबर : दिल्ली के बेगमपुर इलाके की जैन नगर कालोनी में बिल्डिंग गिरी, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।
13 सितंबर : सब्जी मंडी इलाके में में बिल्डिंग गिरी, दो बच्चों की मौत हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें