फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट

Thu, 07 May 2020 10:21 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोती नगर इलाके में एक बदमाश घर में अकेली मौजूद बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार सुरजीत कौर (78) सी ब्लॉक मोती नगर में रहती है।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे वह घर में पूजा-पाठ कर रही थी। इसी दौरान 25 साल का एक युवक टूटी हुई जाली से दरवाजा खोलकर उसके घर में घुस गया। युवक सुरजीत को उसके पास हथियार होने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी।


साथ ही उससे सारे जेवरात उतारकर देने के लिए कहा। अकेली होने की वजह से बुजुर्ग महिला काफी डर गई और उसनेे कान की दो बालियां और सोने के दो कड़े उतार कर युवक को दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें