फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: प्रेम जाल में फंसा कर पत्रकार के साथ लूट और मारपीट, दो युवती समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 11:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि समाचार चैनल के एक न्यूज एंकर ने नोएडा थाना सेक्टर-39 में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात माह पूर्व जीआईपी मॉल में एक युवती उन्हें मिली थी और उनके बीच फोन पर संवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समाचार चैनल के न्यूज एंकर को मोहपाश में फंसा करके उसके साथ मारपीट करने, नकदी लूटने एवं कार की चाबी छीनने के आरोप में दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि समाचार चैनल के एक न्यूज एंकर ने नोएडा थाना सेक्टर-39 में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात माह पूर्व जीआईपी मॉल में एक युवती उन्हें मिली थी और उनके बीच फोन पर संवाद शुरू हुआ।

सिंह ने बताया कि पीड़ित के अनुसार तीन जून को सना उर्फ काजल ने उन्हें फोन करके मिलने के लिए बुलाया तथा वह सेक्टर-44 के एक सोसाइटी में स्थित अपने फ्लैट पर लेकर गई। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित के अनुसार वहां पर दीपा चौहान नामक एक और युवती पहले से मौजूद थी और फिर तीनों ने एक साथ बैठकर बीयर पी। इसी बीच वहां पर तीन लोग और आ गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार इन तीनों व्यक्तियों ने युवतियों और पत्रकार की आपत्तिजनक फोटो खीचीं तथा वीडियो बनाया। फिर इन लोगों ने पत्रकार के साथ मारपीट करके बंधक बना लिया और उससे दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों की मारपीट किए जाने से पीड़ित की तबीयत खराब हो गयी, तब इन लोगों ने उसे एक अस्पताल में ले जाकर उसका उपचार करवाया। जब ये लोग उपचार करवा कर वापस लौट रहे थे, तभी पीड़ित कार से कूद कर भाग गया। उसने बरौला गांव के पास ड्यूटी पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड से फोन लेकर सेक्टर-100 में रहने वाले अपने दोस्तों को फोन किया। इसके बाद पीड़ित ने बीती रात को मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने इस मामले में आरोपी सना उर्फ काजल, दीपा चौहान, पूरन पाल, हर्षद तथा कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें