फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शहीद कोरोना योद्धा के परिवार को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक

Sat, 05 Jun 2021 10:33 PM IST
शाहरुख खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने कोरोना योद्धा के परिवार को सौंपा चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने कोरोना ड्यूटी के दौरान शहीद कोरोना योद्धाओं के परिवार को एक-एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर रखी है। सरकार अब तक दर्जनों कोरोना योद्धाओं के परिवार को एक-एक करोड़ रूपये का चेक सौंप भी चुकी है। इसी क्रम में आज स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने एक कोरोना योद्धा दीपचंद के परिवार से मुलाकात की और उसे एक करोड़ रूपये का चेक सौंपा।    
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि कोरोना योद्धाओं के परिवार के साथ सरकार हर मदद के लिए खड़ी है। जिन्होंने दिल्ली के लोगों के परिवार को बचाने के लिए अपनी जान गंवाई है, सरकार उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ेगी। ऐसे परिवारों के बच्चों को पढ़ाने से लेकर अन्य सभी सुविधाओं की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी।

जैन ने कहा कि इस कठिन समय में हम परिवार के साथ खड़े हैं। स्वर्गीय दीप चंद एक ऐसे कोरोना योद्धा थे, जिन्होंने दूसरों को बचाते हुए अपनी जान गंवाई है। इस कठिन समय में दिल्ली सरकार परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें