फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस जारी: जेएनयू में 3 मई तक लॉकडाउन, 45 से अधिक आयु वालों को कल से लगेगा टीका

Wed, 28 Apr 2021 03:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय कैंपस में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन  ने राजधानी दिल्ली में 3 मई तक लॉकडाउन  लगे होने के चलते इसे कैंपस में लागू किया है।
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय कैंपस में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन  ने राजधानी दिल्ली में 3 मई तक लॉकडाउन  लगे होने के चलते इसे कैंपस में लागू किया है। नियम तोडने वालों के खिलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कैंपस में कल से टीका भी लगेगा। 

विज्ञापन


जेएनयू रजिस्ट्रार प्रो. अनिर्बान चक्रवर्ती की ओर से सोमवार को नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि राजधानी में बड़ते संक्रमण के तहत लॉक डाउन को बढ़ाया गया है। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आवासीय परिसर में रहने वाले परिवारों को कैंपस में घूमने पर रोक रहेगी। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य की आवाजाही पर रोक होगी। लॉक डाउन की इस अवधि में विश्वविद्यालय  की लाइब्रेरी भी बंद रहेगी।बैंक, एटीएम, सब्जी, दूध, दवा आदि के लिए आने- जाने की छूट जारी रहेगी।
 
जेएनयू में आज और कल करवाएं कोरोना जांच
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कैंपस में 27 और 28 अप्रैल को कोविड-19 जांच शिविर लगाया जा रहा है। जांच शिविर पर एक साथ भीड़ को रोकने के मकसद से जेएनयू सिक्योरिटी ऑफिसर के पास पहले जानकारी देने होगी। 
विज्ञापन


रजिस्ट्रार प्रो अनिर्बान चक्रवर्ती के मुताबिक, जेएनयू फैकल्टी क्लब की ओर से संबंधित इलाके के डीएम के सहयोग से विश्वविद्यालय कैंपस स्थित रेलवे रिजर्वेशन सेंटर के पास लगाया जा रहा है। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जांच शिविर में  जेएनयू कम्युनिटी के लोग कोरोना जांच करवा सकते हैं। इच्छुक लोग आने से पहले जेएनयू सिक्योरिटी ऑफिसर से 8130573744 और 9312437374 मोबाइल नम्बर पर फोन करके अपना नम्बर लगाकर समय ले सकते हैं।

जेएनयू में 45 से अधिक आयु वालों को कल से लगेगा टीका
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 45 से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कैंपस में 3 दिवसीय टीका शिविर लग रहा है। कैंपस में 29, 30 अप्रैल और 1 मई को लग रहा है शिविर। टीका लगवाने के लिए लिए पहले जेएनयू सिक्योरिटी ऑफिसर के पास पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रार प्रो अनिर्बान चक्रवर्ती ने मंगलवार देर शाम को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जेएनयू फैकल्टी क्लब दक्षिणी दिल्ली के एसडीएम के सहयोग  से विश्वविद्यालय कैंपस स्थित रेलवे रिजर्वेशन सेंटर के पास इस टीका शिविर को आयोजित कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें