लॉकडाउन में छूट देने के बाद बाजारों को तो खोल दिया गया है लेकिन बिक्री नहीं होने के चलते दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दुकानें खुल तो गई हैं, लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे हैं। नेहरू प्लेस बाजार में करीब 20 हजार दुकानें हैं। दिनभर में 50-100 लोग ही यहां आ रहे हैं। ग्राहक कम आने से कारोबार पर असर पड़ा है।
उधर, मालिक दुकानदारों से किराए की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार से मांग है कि ई-कॉमर्स साइटों की तरह उन्हें भी काम करने की सुविधा दी जाए। ताकि सामान ग्राहकों के घर तक पहुंचाया जा सके।
सदर बाजार को खुलवाने की मांग
व्यापारियों ने सरकार से सदर बाजार को खुलवाने की मांग की है। रेड जोन में होने के चलते प्रशासन ने इसे बंद कर रखा है। दिल्ली व्यापार संघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने कहा कि पिछले दो महीने से व्यापार बंद पड़ा है। अब सभी बाजार खुल गए हैं। लेकिन सदर बाजार अभी भी बंद पड़ा है।