फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train news: दिल्ली-रेवाड़ी के बीच रोज चलेगी लोकल ट्रेन, जानिए कब रहेगा समय

Wed, 25 May 2022 05:56 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

ट्रेन संख्या 04283 सुबह 7:05 बजे रेवाड़ी से पुरानी दिल्ली के लिए चलेगी और शाम 4:10 बजे पुरानी दिल्ली से रेवाड़ी के लिए चलेगी।
विज्ञापन
लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-रेवाड़ी के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब इस रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 04283/04990 (दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन) प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस ट्रेन होगी। रेलवे ने तत्काल प्रभाव से सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04283 सुबह 7:05 बजे रेवाड़ी से पुरानी दिल्ली के लिए चलेगी और शाम 4:10 बजे पुरानी दिल्ली से रेवाड़ी के लिए चलेगी। दैनिक यात्री संघ पालम दिल्ली-रेवाड़ी रूट के महासचिव बालकृष्ण अमर सारिया ने रेलवे के इस फैसले की सराहना की है।

रेलवे ने एक अन्य निर्णय में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलगाड़ी संख्या 19225/19226 जोधपुर-जम्मूतवी-जोधपुर एक्सप्रेस को तत्काल प्रभाव से 6 महीने के लिए मंडी डबवाली स्टेशन पर ठहराव दिया है। दोनों दिशाओं में ठहराव  दो-दो मिनट का रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें