फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बम धमाके में घायल के ट्रोलिंग पर एलएनजेपी अस्पताल का स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। लाल किले के पास बम धमाके को लेकर सोशल मीडिया पर जिस मरीज को ट्रोल किया जा रहा था, उसके लिए लेकर लोकनायक अस्पताल ने स्पष्टीकरण दिया है। डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे हुए बम विस्फोट में 35 साल के मोहम्मद शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर है। शाहनवाज को शरीर के 10 फीसदी हिस्से में दूसरी डिग्री की जलन हुई है। उनके बाएं हाथ, बाजू, बाएं गाल, कान और बाएं पैर पर गहरे घाव हो गए हैं। बाल भी झुलस गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें दर्द की दवा, एंटीबायोटिक्स, टिटनेस का टीका और नस के रास्ते पानी-नमक का घोल दिया है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि जले हुए हिस्सों पर एंटीसेप्टिक क्रीम (सिल्वर एसएसडी) लगाई गई। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के बाद बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी टीम ने रात साढ़े ग्यारह बजे घावों पर पट्टी बांधी। न्यूरोसर्जरी, हड्डी, सामान्य सर्जरी, कान-नाक-गला और आंख विभाग के डॉक्टरों ने भी जांच की और इलाज की सलाह दी। अब रोज पट्टी बदलवाई जा रही है और दवाएं दी जा रही हैं। साथ ही, दर्द की दवा भी चल रही है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज खतरे से बाहर है और इलाज जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें