दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट ऑफ के लिए दाखिलों का दौर जारी है। ईद-उल-मिलाद के कारण इस कट ऑफ में छात्रों को दाखिले के लिए चार दिन मिले हैं। यदि इस कट ऑफ में दाखिला नहीं लिया है तो तुरंत दाखिला ले लें। तीसरी कट ऑफ लिस्ट में पॉपुलर कोर्सेज में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के अवसर कम होने जा रही है। अधिकतर अवसर आरक्षित श्रेणी के लिए ही रहेंगे। दाखिले रद होने पर ही कुछ कॉलेजों की स्पेशल कट ऑफ में दाखिले के लिए सीटें रहेंगी।
तीसरी कट ऑफ के बाद सोमवार को स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी। इस स्पेशल कट ऑफ में दाखिला सीट होने पर उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्हें तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं मिल पाया। इस कट ऑफ में तीसरी कट ऑफ व उससे अधिक अंक वालों को ही दाखिला मिल सकेगा। सामान्य वर्ग को चौथी लिस्ट से ज्यादा उम्मीद नहीं लगानी चाहिए। इसका कारण यह है कि गिने-चुने कॉलेजों में बेहद कम कोर्सेज की चौथी लिस्ट आने की संभावना है। मालूम हो कि डीयू के कैंपस कॉलेजों, आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में करीब 49 हजार सीटें भर चुकी है।
आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिल संयोजक राजेश द्विदी ने बताया कि उनके यहां 800 सीटों पर करीब 1800 दाखिले हो चुके हैं। इस तरह से पहले से ही ओवर एडमिशन हो चुके हैं। लिहाजा अधिकतर कोर्सेज में अगली कट ऑफ में दाखिले केचांस कम हैं। हालांकि बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स से दाखिले रद होने शुरू हुए हैं। इससे शायद कुछ सीटें खाली हों, लेकिन सही स्थिति शुक्रवार को ही पता चल सकेगी। कई कोर्सेज में तो ओबीसी, एससी की सीटें भी फुल हो रही हैं। स्पेशल कट में सामान्य के लिए कम एसटी और अन्य श्रेणियों(कश्मीरी विस्थापित, ईडब्लयूएस) केलिए चांस हो सकते हैं।
रामजस कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मनोज खन्ना ने कहा कि चूंकि अभी दाखिले के लिए बृहस्पतिवार तक का समय है। ऐसे में शुक्रवार तक ही स्पेशल कट ऑफ में दाखिले की गुजाइंश का पता चल सकेगा। उनकेयहां जितने दाखिले रद हो रहे हैं उतने दाखिले हो भी रहे हैं। इस कारण से अभी ओवर दाखिले जैसी स्थिति नहीं बनी हैं। दाखिला विशेषज्ञ कहते हैं कि कई कॉलेजों में पॉपुलर कोर्सेज केलिए स्पेशल कट ऑफ में दाखिले बंद हो सकते हैं।
तीन कट ऑफ में दाखिले की स्थिति
कुल आवेदन----------1,52,979
कॉलेज ने मंजूर किए----8, 515
फीस का भुगतना-------48,461
नोट: दाखिले की यह स्थिति शाम 6:28 मिनट तक की है।