फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बारिश का दौर अभी नहीं थमने वाला, इस सप्ताह हल्की व मध्यम स्तर की वर्षा रहेगी जारी

Tue, 14 Sep 2021 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार अभी इस सप्ताह भी बारिश का दौर जारी रहेगा। 15-16 सितंबर को तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। 
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद सोमवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। इस सप्ताह हल्की व मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। इस कारण से मौसम खुशनुमा बना रहेगा। सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 1.8 मिमी और शाम 5.30 बजे तक 3.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह धूप निकलने के बाद कुछ ही घंटों में मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। इस कारण कुछ इलाकों में अंधेरा छा गया। हालांकि यह घने बादल हर जगह नहीं बरसे। कुछ इलाकों में महज बूंदाबांदी होकर रह गई। नरेला में शाम साढ़े पांच बजे तक 005.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालम में 2.1 मिमी, मयूर विहार में सुबह 8.30 बजे तक 23 मिमी और शाम 5.30 बजे क 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। आया नगर में सुबह 8.30 बजे तक 37.1 मिमी और शाम 5.30 बजे तक 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस सप्ताह भी बारिश का दौर जारी रहेगा। 15-16 सितंबर को तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान:बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना।
अधिकतम तापमान: 33.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.5 डिग्री सेल्सियस
14 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 27 मिनट
15 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 06 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें