फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 28 साल पुराने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा रद्द, दो दोषियों को किया बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा-पांच दिन तक खून लगे कपड़े पहनकर घूमने की बात भरोसे लायक नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 28 साल पुराने हत्या के मामले में यशपाल और बनारसी दास को बरी कर दिया है। दोनों को साल 2002 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट ने सजा रद्द करते हुए कहा कि पुलिस हत्या में इस्तेमाल तलवार की बरामदगी और आरोपियों के कपड़ों से जुड़े सबूतों को सही साबित नहीं कर सकी। अदालत ने खास तौर पर सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति पांच दिन तक खून के धब्बे लगे कपड़े पहनकर कैसे घूम सकता है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रविंदर दुडेजा की पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोनों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। ट्रायल कोर्ट ने जनवरी 2002 में दोनों को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


मामला 13 अक्तूबर साल 1998 को सुल्तानपुरी में हरि चंद की हत्या से जुड़ा है। पुलिस को रात करीब 8:35 बजे हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर सरकारी स्कूल और अंबेडकर पार्क के बीच वाली गली में हरि चंद का शव मिला था। उसकी सिर, गर्दन, छाती और पीठ पर चोट के कई निशान थे। शव से करीब 50 कदम दूर एक साइकिल भी मिली थी।

चश्मदीद गवाह ने नहीं देखी थी घटना
अभियोजन पक्ष ने रतन लाल नाम के व्यक्ति को चश्मदीद गवाह बताया था, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने ही उसकी गवाही को चश्मदीद के तौर पर स्वीकार नहीं किया। हाईकोर्ट ने भी कहा कि रतन लाल ने हत्या होते नहीं देखी थी। उसे घटना की जानकारी बाद में मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस की कहानी पर जताया संदेह
हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस के सामने आरोपी की ओर से दिया गया बयान अपने आप में अदालत में सबूत नहीं माना जा सकता। इसके अलावा, तलवार की बरामदगी से जुड़ी परिस्थितियां भी संदेह पैदा करती हैं। कपड़ों को लेकर पुलिस का दावा था कि हत्या 13 अक्तूबर को हुई थी और दोनों आरोपियों को 18 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया। बनारसी दास ने अपने कपड़े वजीराबाद पुल के पास फेंक दिए थे, जबकि यशपाल पांच दिन तक खून के धब्बे लगे कपड़े पहने रहा। अदालत ने इस दावे को भरोसे के लायक नहीं माना। पीठ ने कहा कि पूछताछ के दौरान पुलिस की नजर यशपाल के कपड़ों पर लगे खून के धब्बों पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें