फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में केजरीवाल से पहले विपक्ष के नेता को पहुंच रही सरकारी फाइलें, बढ़ा विवाद

Fri, 16 Jun 2017 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से सवाल किया है कि उन तक पहुंचने वाली फाइल पहले विपक्ष नेता तक क्यों पहुंची? यह फाइल मंडी समितियों के गठन से जुड़ीं हैं। केजरीवाल का कहना है कि फाइल को पहले बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता तक पहुंचाया गया जो गलत है।
विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक मंडी समितियों के गठन में नियमों की अवहेलना की गई थी। इसकी शिकायत लेकर वह उपराज्यपाल से मिले थे। एलजी अनील बैजल ने पहले अरविंद केजरीवाल की मंडी समितियों से जुड़ी फाइल लौटा दी थीं। अब फाइल विपक्ष नेता तक पहुंचाई गई हैं।

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनील बैजल से इस संदर्भ में जवाब मांगा है। उन्होंने एलजी बैजल को चिट्ठी लिख कर यह सवाल पूछा है कि उपराज्यपाल के कार्यलय से मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाली फाइल बीजेपी को पहुंचाया जाना कितना सही है?   
विज्ञापन

इन छह मंडियों को लेकर है विवाद

सीएम अरविंंद केजरीवाल
असल में केजरीवाल ने दिल्ली में छह मंडी समितियों के गठन के लिए अनुमति मांगी थी। इन 6 मंडियों में आजादपुर, नरेला, केशोपुर, गाजीपुर सब्जी मंडी, गाजीपुर फूल मंडी और गाजीपुर मुर्गा मंडी शामिल हैं। 

इनके लिए उन्होंने अनुमति की फाइल उपराज्यपाल बैजल को सौंपी थी लेकिन, फाइल लौटा दी गई जिससे सीएम और एलजी के बीच तकरार पैदा हो गई। उधर बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मंडी समिति गठन में नियमों की अवहेलना हुई है। विजेंद्र गुप्ता की शिकायत के बाद उपराज्यपाल ने फाइल को मुख्यमंत्री कार्यालय वापस लौटा दिया और जवाब मांगा था।
विज्ञापन

उपराज्यपाल को चिट्ठी लिख जताई नाराजगी

- फोटो : PTI
मुख्यमंत्री का आरोप है कि बुधवार शाम को उपराज्यपाल कार्यालय से मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई फाइल पहले विपक्ष नेता विजेंद्र गुप्ता तक पहुंच गई। अगले दिन विजेंद्र ने अखबार को इसकी जानकारी दे दी। 

केजरीवाल ने इसपर विरोध जताया और उपराज्यपाल को चिट्ठी लिख दी। अपने पत्र में केजरीवाल ने खबर की प्रति भी दी जिसमें विजेंद्र गुप्‍ता के मीडिया में दिए बयान भी शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली में छह मंडी हैं जिनको लेकर  उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच अनबन चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें