आपको सुनने में ये बात भले ही अजीब लगे लेकिन ये सच है कि एक मां नहीं चाहती कि उसकी बेटी पढ़े लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि उसकी पढ़ाई जारी रखी जा सके।
असल में दिल्ली के फतेहपुर बेरी में रहने वाली 17 साल की लड़की की मां उसकी पढ़ाई छुड़वाना चाहती थी जिससे परेशान होकर एक दिन लड़की घर से ही फरार हो गई।
लड़की की मां ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में कराई। पुलिस ने जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो मां ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी।