राजधानी में हर नए दिन के साथ कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट आ रही है। शनिवार को 52 दिन बाद 2500 से कम मामले आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 4 फीसदी से कम हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6453 मरीज स्वस्थ हुए और 2260 संक्रमित मिले। इससे पहले 31 मार्च को 1876 मामले आए थे। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,15,219 हो गई है। इनमें से 13,60,898 स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 182 लोगों की मौत हुई। इस महामारी से अब तक कुल 23,013 मौत हो चुकी है। मृत्युदर बढ़कर 1.63 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.58 फीसदी है। सक्रिय मामले घटकर 31,308 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 10,501 और कोविड केयर केंद्रों में 487 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 18,060 रोगियों का इलाज हो रहा है।
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 63,155 सैंपल की जांच हुई। इनमें आरटीपीसीआर से 43,061 और रैपिड एंटीजन से 20,094 टेस्ट हुए। इस दिन कि संक्रमण दर 3.58 फीसदी रही। अभी तक 1 करोड़ 86 लाख 59 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन 48,424 हैं।
ऐसे घट रहे मरीज
तारीख संक्रमित
01मई 25,219
03 18,043
06 19,133
09 13,336
12 13,287
15 6430
18 4482
22 2260
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।