फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: लावारिस कुत्तों के लिए आधुनिक डॉग शेल्टर की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका में एलजी ने रखी आधारशिला, कुत्तों को सुरक्षित आश्रय और देखभाल देगा शेल्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने द्वारका सेक्टर-29 में एमसीडी के आधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। महापौर प्रवेश वाही, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत और एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार मौजूद थे।
करीब 6,050 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाला यह शेल्टर लावारिस कुत्तों को सुरक्षित आश्रय और देखभाल देगा। इसमें कुत्तों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा होगा। उपराज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक उदाहरण है। इसका निर्माण कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) निधि से हो रहा है, जिससे एमसीडी पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल जनहित और पशु कल्याण को बढ़ावा देती हैं। संधू ने शेल्टर के संचालन में डॉग लवर्स, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) और पशु विशेषज्ञों को शामिल करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य मानवीय और वैज्ञानिक तरीके से सुविधा का संचालन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु शवदाह गृह का किया निरीक्षण
उपराज्यपाल ने इस मौके पर दिल्ली के एकमात्र पशु शवदाह गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। संधू ने कहा कि पशु कल्याण परियोजनाओं को केवल सामान्य नागरिक सुविधाओं के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इनके संचालन में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण सर्वोपरि होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें