फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: लैंक्सेस इंडिया ने दिए 2.1 करोड़ के चिकित्सा उपकरण, बोले- रोगियों के इलाज में मिलेगी मदद

Sat, 22 May 2021 05:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लैंक्सेस इंडिया के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नीलांजन बनर्जी ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों को स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने के लिए लैंक्सेस इंडिया ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में अस्पतालों के लिए लगभग 1.9 करोड़ रुपये के 20 एडवांस्ड जर्मन वेंटिलेटर दान किए हैं। 
विज्ञापन
वेंटिलेटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी लहर में कोरोना मामलों में काफी तेजी आई और रोगियों के इलाज के लिए चिकित्सा उपकरणों की भारी मांग रही। इस बीच सीएसआर के हिस्से के रूप में लैंक्सेस इंडिया ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे की मदद के लिए 2.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


लैंक्सेस इंडिया के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नीलांजन बनर्जी ने कहा कि कोरोना ने देश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे को प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों को स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने के लिए लैंक्सेस इंडिया ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में अस्पतालों के लिए लगभग 1.9 करोड़ रुपये के 20 एडवांस्ड जर्मन वेंटिलेटर दान किए हैं। 

इसके अलावा देश में बढ़ती मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए लैंक्सेस इंडिया ने जिला अस्पताल, उज्जैन को दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी दिए हैं। बनर्जी ने बताया कि कंपनी ने नागदा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ईएसआईसी) को 10 लाख रुपये का दान दिया है ताकि उनके मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और रोगियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने में मदद की जा सके।
विज्ञापन


कंपनी ने इन वेंटिलेटरों को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के नौ अस्पतालों में दान किया, जहां कंपनी के साइट और कार्यालय हैं। इनमें ठाणे का कौशल्या मेडिकल फाउंडेशन ट्रस्ट अस्पताल और बेथानी अस्पताल, मुंबई में शुश्रुषा अस्पताल, अंकलेश्वर में जयाबेन मोदी अस्पताल, भरूच में सेवाश्रम अस्पताल और सिविल अस्पताल और उज्जैन में पाटीदार अस्पताल, जे अस्पताल और एसएस अस्पताल और अनुसंधान केंद्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें