छात्र व शिक्षक इसमें हिस्सा लेकर अपने परिवार, समाज व देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से यंग वॉरियर अभियान को लेकर स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान से जुडने वाले युवाओं को कार्य के लिए यंग वॉरियर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर से देश बुरी तरह से प्रभावित है। कोरोना से लड़ाई में अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी आगे आया है। बोर्ड ने युवा एवं खेल मंत्रालय व केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय केसाथ मिलकर यंग वॉरियर अभियान शुरू किया है। बोर्ड ने स्कूलों के छात्रों व शिक्षकों से इस अभियान से जुडने के लिए कहा है। बोर्ड का लक्ष्य इस अभियान से 50 लाख युवाओं को जोडने का है। इस अभियान के माध्यम से कोरोना से बचाव, वैक्सीन पंजीकरण, व स्वास्थय सेवाओं से जुड़ी जानकारी पहुंचा कर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अभियान से पचास लाख युवाओं के जुडने से वह लगभग पांच करोड़ लोगों को प्रभावित करेंगे। यूनिसेफ-युवाह कोविड-19 संकट दूर करने के लिए यह अभियान को शुरू किए हुए हैं। छात्र व शिक्षक इसमें हिस्सा लेकर अपने परिवार, समाज व देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से यंग वॉरियर अभियान को लेकर स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान से जुडने वाले युवाओं को कार्य के लिए यंग वॉरियर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
ऐसे अभियान में हिस्सा लिया जा सकता है
अभियान में शामिल होने के लिए मोबाइल पर वाईडब्लयूए लिखकर व्हाट्सएप नंबर 9650414141 पर भेजना होगा। इसकेसाथ ही 080-66019225 पर मिस कॉल भी दी जा सकती है। इसमें हिस्सा लेने के बाद प्रतिभागी को 10 या अधिक लोगों को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करना होगा। यह लोग सोश्ल मीडिया पर अपने पांच दोस्तों को टैग करते हुए कोविड-19 से लडने की शपथ लेंगे और साथ ही लिखेंगे कि आई एम हैशटैग यंग वॉरियर।
विज्ञापन
इस अभियान केतहत कार्य 10 क्षेत्रीय भाषाओं में किए जाएंगे।
सीबीएसई की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि वह इस अभियान में शामिल होने के लिए 10 वर्ष से 30 वर्ष आयु वर्ग केविद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रोत्साहित करें। जिससे कि वह स्वयं, अपने परिवार व समुदाय की रक्षा कर सकें।