फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi news: इमारत का लिंटर गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत

Sat, 28 May 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

शुक्रवार शाम 5.19 बजे फिरनी रोड मुंडका में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की जानकारी मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि इमारत का लिंटर टूट गया है और कुछ मजदूर मलबे में फंसे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल का लिंटर गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। मकान मालिक और भतीजा तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में ले गए। जहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पिता पुत्र हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


मृत मजदूर की शिनाख्त प्रेम नगर निवासी मानस(24) के रूप में हुई है। जबकि घायल मजदूरों की पहचान गरीब शाह और सचिन कुमार के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम 5.19 बजे फिरनी रोड मुंडका में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की जानकारी मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि इमारत का लिंटर टूट गया है और कुछ मजदूर मलबे में फंसे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पता चला कि मकान मालिक कपिल अपने भतीजे सुभाष के साथ घायलों को संजय गांधी अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक कपिल मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था। शाम को लिंटर डालने के बाद मजदूर वहीं पर बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान लिंटर ढह गया। मानस पास ही बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें