फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ी वारदात: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या, हिरासत में एक संदिग्ध

Wed, 07 Jul 2021 07:57 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किट्टी कुमारमंगलम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रहती थीं। साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हत्याकांड में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।  
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की उनके घर में हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में पिछली रात अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पीआर. कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की उनके घर में ही हत्या कर दी गई है। 

विज्ञापन

 

किट्टी कुमारमंगलम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रहती थीं। साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हत्याकांड में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।  

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब नौ बजे धोबी घर आया, नौकरानी ने दरवाजा खोला। नौकरानी को जबरदस्ती एक कमरे में घसीट कर बंद कर दिया। इसी बीच दो अन्य लड़के अंदर आए और किट्टी कुमारमंगलम का गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। घटना के बाद नौकरानी ने शोर मचाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली। जिसके बाद टीमें बनाई गईं। नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी जिसका नाम राजू है, उसे गिरफ्तार कर लिया। 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैंप में रहता है। वारदात में शामिल बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का कहना है कि 67 वर्षीय किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें