फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के केले व चीकू लेकर दिल्ली पहुंची किसान रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली वालों को अब गुजरात के केले व चीकू का स्वाद मिलेगा। फल उत्पाद को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के क्रम में रेलवे इस अभियान में जुटा है। सोमवार को गुजरात के वडोदरा से किसान रेल 200.5 टन केले और 7.6 टन चीकू की पहली खेप लेकर पहुंच गई। मंगलवार से इसकी दिल्ली की मंडियों में बिक्री शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

किसान रेल से राष्ट्रीय मंडियों तक उपज की खेप पहुंचाई जा रही है। फल, सब्जी और अन्य कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। रेल परिवहन पर किसानों को खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्रालय की तरफ से किराये में 50 प्रतिशत की सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है ताकि बेहतर उपज पर बेहतर मूल्य किसानों को मिल सके।
इसी कड़ी में गुजरात के वडोदरा से केले और चीकू लेकर किसान रेल आदर्श नगर स्टेशन पहुंची। सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री ने कहा है कि किसानों की उपज को नया बाजार मिलने से उन्हें लाभ होगा।
विज्ञापन

आजादपुर मंडी के फल व्यापारियों का कहना है कि ट्रेन से फलों की आवाजाही सुनिश्चित हो जाती है तो उनके खराब होने की संभावना भी कम होगी। आदर्श नगर स्टेशन आजादपुर मंडी के ही समीप है। लिहाजा व्यापारियों को इससे लाभ होगा। इस तरह दिल्ली की मंडियों में आवक बढ़ेगी तो फलों के रेट भी कम होंगे। त्योहारों के दौरान मांग अधिक होने की वजह से फल महंगे हो जाते हैं। किसान रेल की संख्या बढ़ाई गई तो मांग और आपूर्ति में अंतर कम रहेगा और कीमतों में उछाल नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें