फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: उत्तराखंड पेपर लीक को लेकर केजरीवाल ने पीएम को घेरा 'ये कब रुकेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेता बोले, सरकार की नीयत में खोट के कारण नहीं लग पा रही रोक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक की खबर को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने सवाल किया कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामले आखिर कब रुकेंगे।
केजरीवाल ने 2024 के नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कथित मास्टरमाइंड को पहले गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में उसे सीबीआई से क्लीन चिट मिल गई। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई ने समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिससे आरोपी को कुछ ही महीनों में जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता ने सोशल मीडिया पर कहा कि केंद्र सरकार की नीयत में खोट के कारण पेपर लीक पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज व आंसू गैस के बीच आंदोलन जारी रखने वाले युवाओं के साहस की सराहना की और कहा कि युवाओं ने अपने संघर्ष के जरिए देश को जगाने का काम किया है। वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री व आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों को बचाने के लिए पूरी व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है। केंद्र सरकार या भाजपा की ओर से इन आरोपों पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें