फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरी तरह राममय दिखाई देगा करोल बाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा इलाका भगवा व लाल रंग से सराबोर होगा, महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन करोल बाग इलाका पूरी तरह राममय दिखाई देगा। पूरा इलाका भगवा व लाल रंग से सराबोर होगा। यहां महिलाएं लाल रंग की साड़ी बांधकर चूंदड़ी ओढ़कर एक विशाल कलश यात्रा निकालेंगी, वहीं शोभा यात्रा भी बड़ी संख्या में पुरुष भगवा रंग की पगड़ी बांधकर शामिल होंगे।
करोल बाग में कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकालने के आयोजक योगेंद्र चंदोलिया ने बताया कि दोनों आयोजनों की तैयारी कर ली गई है। बीड़नपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर से लेकर देव नगर स्थित शिव मंदिर तक निकाली जाने वाली कलश यात्रा में 11 सौ महिलाएं शामिल होंगी। जबकि शोभा यात्रा में 500 पुरुष भगवा पगड़ी बांधकर चलेंगे। शोभा यात्रा में सबसे आगे अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर की झांकी शामिल होगा। एक बड़े ट्रक के ऊपर मंदिर का विशाल मॉडल होगा। इसके अलावा भगवान राम की विभिन्न मुद्राओं, हनुमान, महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, सीता स्वयंवर आदि भी झांकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्राओं के आगे बैंडबाजा होगा। वहीं यात्रा खत्म होने वाले स्थान पर विशाल स्क्रीन लगाई गई है। इस स्क्रीन के माध्यम से इलाके के लोगों को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें