फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किर्गिस्तानी मां-बेटे की हत्या: पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं उठा पर्दा, हत्या व खुदकुशी के बीच उलझी जांच

Wed, 22 Sep 2021 11:22 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मेडिकल बोर्ड ने महिला व उसके बेटे का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पति व बहन को शव सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस की जांच हत्या व खुदकुशी की बीच उलझी हुई है।
 
विज्ञापन
इसी फ्लैट में हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किर्गिस्तान की महिला मिस्कल जुमाबेवा(28) और उसके मासूम बेटे मानस (13 महीने) की हत्या से पर्दा पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं उठा। एम्स में तीन डाक्टरों के बोर्ड ने महिला व उसके बेटे के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों ने कुछ भी नहीं बताया। उनका विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। 
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस की जांच हत्या व खुदकुशी के बीच उलझती नजर आ रही है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा का कहना है कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उनकी हत्या की गई या महिला ने बेटे की हत्या कर खुदकुशी की है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उन्हें बताया जाएगा। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मिस्कल व उसके बेटे मानस का बुधवार को एम्स में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव मिस्कल के पति विनय चौहान और मिस्कल की बहन को सौंपा गया है। बहन दोनों के शवों को अपने देश किर्गिस्तान ले जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मतलुबा के घर के चारों तरफ के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ली गई है। कहीं से भी कोई संदिग्ध मतलुबा के घर में आता-जाता नहीं दिखाई दे रहा है। मतलुबा की दो महिला दोस्त सुबह घर में जाती हुई दिखाई दे रही हैं। ये दोनों महिलाएं किगस्तान की है और मतलुबा की दोस्त हैं। वह अपना लगेज रखकर सवा दस बजे वापस चली गई थीं। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये दोनों ही महिलाएं मंगलवार शाम को मतलुबा के घर वापस आ गई थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं से भी पूछताछ की है। इन महिलाओं समेत अन्य लोगों से पूछताछ में कोई संदिग्ध बात अभी तक सामने नहीं आई है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच दो बात पर झूल रही है कि एक तो एक महिला अपने शरीर पर चाकू से पांच बार कैसे वार कर सकती है और दूसरा कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। गौरतलब है कि मिस्कल व उसके बेटे मानस के-22बी मजिस्द मोठ, ग्रेटर कैलाश-दो में मंगलवार सुबह मृत मिले थे। दोनों के शव पलंग पर पड़े हुए थे। दोनों के शरीर पर छाती पर चाकू से चार से पांच वार किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें