फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में रोजगार मेला: 10 लाख तक का पैकेज, 60 हजार रुपये का मिलेगा स्टाइपेंड, 90 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी

Fri, 02 Oct 2026 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विश्वविद्यालय (डीयू) स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप प्राप्त करने का बड़ा अवसर लेकर आया है। डीयू सात अक्तूबर को बड़े स्तर पर जॉब मेला अवसर आयोजित करने जा रहा है, जिसमें छात्रों को चार लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज वाली नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय (डीयू) स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप प्राप्त करने का बड़ा अवसर लेकर आया है। डीयू सात अक्तूबर को बड़े स्तर पर जॉब मेला अवसर आयोजित करने जा रहा है, जिसमें छात्रों को चार लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज वाली नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं। खास बात यह है कि नौकरी के साथ-साथ छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर भी मिलेंगे, जिनमें अधिकतम 60 हजार रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड भी मिलेगा।

विज्ञापन


डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित इस मेले के लिए अब तक 4200 से अधिक छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि मेले वाले दिन ऑन स्पॉट पंजीकरण भी कराया जा सकता है। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर व प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो हेना सिंह ने बताया कि बीते साल की इस बार भी यह मेला बड़े पैमाने पर होगा। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों की 90 से अधिक कंपनियों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें से 82 को अब तक वेरिफाई किया गया है। जॉब मेले में एआई और टेक्नोलॉजी, कंसल्टेंसी, कॉमर्स एंड फाइनेंस, एडुटेक और एनजीओ क्षेत्र की कंपनियां पहुंच रही हैं। 

प्रो. हेना सिंह ने कहा कि मेले में डीयू के सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध होंगे। ऐसे में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्र अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार कंपनियों में अवसर तलाश सकेंगे। मेले में ऑन-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, इस तरह से जिन छात्रों ने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी मेले में पहुंचकर पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल 1400 से अधिक छात्रों को मिले थे ऑफर
डीयू के पिछले वर्ष आयोजित जॉब मेले में 1400 से अधिक छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप के ऑफर मिले थे। इस बार भी बड़ी संख्या में कंपनियों के पहुंचने से छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर के अवसर तलाशने का मौका मिलेगा। इस मेले को आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों को सीधे कंपनियों से जोड़ना और उन्हें रोजगार के साथ व्यावहारिक अनुभव के अवसर उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें