फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति पर कोरोना भारी: झंडेवालान से लेकर हनुमान मंदिर के कपाट बंद, गली मोहल्लों में खुलने शुरू हुए द्वार

Wed, 09 Jun 2021 01:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के नए मामले कम होने के साथ दिल्ली की स्थानीय स्तर की मंदिर समितियों की ओर से मंदिरों के कपाट खोले जाने का क्रम जारी है। कुछ छोटे मंदिरों ने सोमवार से ही अपने-अपने इलाकों में इसकी शुरुआत कर दी थी।
विज्ञापन
झंडेवालान मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अनलॉक-2 चरण में विभिन्न गतिविधियों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत अब गली मोहल्लों के मंदिरों को भी खोलना शुरू कर दिया है। मंदिर समितियां श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों के साथ प्रवेश दे रही हैं। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के बड़े मंदिरों में शामिल झंडेवालान मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, छतरपुर मंदिर व कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर आदि को प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। 

विज्ञापन


कोरोना के नए मामले कम होने के साथ दिल्ली की स्थानीय स्तर की मंदिर समितियों की ओर से मंदिरों के कपाट खोले जाने का क्रम जारी है। कुछ छोटे मंदिरों ने सोमवार से ही अपने-अपने इलाकों में इसकी शुरुआत कर दी थी। वहीं, कुछ कॉलोनियों में मंगलवार को मंदिर खोले गए। मुखर्जी नगर स्थित शक्ति मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से जानकारी दी गई कि मंदिर को बुधवार से श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है। मंदिर में अधिक भीड़-भाड़ न हो इसके लिए दो पाली का निर्धारण किया गया है। 

श्रद्धालुओं को सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक और शाम साढ़े छह बजे से लेकर आठ बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। एक बार में मंदिर में पांच श्रद्धालुओं से ज्यादा के रूकने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समितियों ने प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनिंग की सुविधा की हुई है। साथ ही मास्क की अनिवार्यता और शारीरिक दूरी पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


बड़े मंदिरों को अनुमति का इंतजार 
एक ओर जहां छोटे मंदिर खुल रहे हैं वहीं, बड़े मंदिरों को प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। इस संबंध में झंडेवालान मंदिर के ट्रस्टी रविंद्र गोयल ने कहा कि मंदिर समिति को अभी प्रशासन से मंदिर खुलने के संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। इसको देखते हुए मंदिर को बंद रखने के निर्णय जारी है। इसी प्रकार छतरपुर मंदिर व कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

हनुमान मंदिर के पं. सुरेश शर्मा ने बताया कि भक्त मुख्य द्वार पर माथा टेक लौट रहे हैं। इसी प्रकार यमुना  बाजार स्थित मरघट वाले बाबा का मंदिर भी बंद है। कालकाजी स्थित मंदिर में भक्तों को माता के दर्शन करने की अनुमति है। हालांकि, यहां भक्तों की अधिक भीड़ नहीं जुटने दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें