फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर की भव्य शोभयात्रा में झूम उठा नोएडा, बच्चों में दिखी राधा-कृष्ण की छवि

Sun, 18 Aug 2019 07:49 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा में शामिल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जन्माष्टमी से पहले रविवार को नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सैक्टर–18 स्थित गुरूद्वारे से शुरू होकर मेट्रो स्टेशन, सब मॉल, डीएम चौक, स्पाईस मॉल और अडोब चौक से होते हुए सैक्टर–33 स्थित इस्कॉन मंदिर पर समाप्त हुई ।

विज्ञापन

    
शोभा यात्रा में सात झांकियां थीं, जिनमें पहली झाँकी श्री श्री गौर निताई की रही। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण वृन्दावन के राधा कृष्ण, द्वारका के राधा-कृष्ण, कृष्ण–बलराम और श्री राम दरबार के रूप में सजे हुए बच्चों की मनोहारी झांकियां थीं । ये बच्चे इस्कॉन नोएडा द्वारा चलाये जा रहे प्रहलाद स्कूल के थे।

इस शोभा यात्रा में भारत ही नहीं बल्कि कई देशों के भक्त सम्मिलित हुए । इसके अलावा शोभा यात्रा में बैंड और घोड़े आदि भी शामिल थे। चार घंटे तक चली इस शोभा यात्रा ने नोएडा को हरे कृष्ण की ध्वनि से पूरित कर दिया ।  शोभा यात्रा के दौरान हजारों लोगों को हलवा का प्रसाद वितरित किया गया । 
विज्ञापन


भक्तों की प्यास बुझाने के लिए पूरी यात्रा में पीने के पानी का एक विशेष टैंकर साथ में रहा । सड़कों पर गंदगी न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया । हरे-कृष्ण भक्तों ने भगवद्गीता, रामायण और अन्य आध्यात्मिक ग्रंथों का वितरण किया । 

इस शोभा यात्रा का उद्देश्य नोएडा वासियों को भगवान के जन्मदिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिये आमंत्रण देना था, ताकि लोग उस दिन भगवान के दर्शन का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें