फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर से लागू होगा नया परिवर्तन: दिल्ली पुलिस के हर थाने में बनेगी जांच विंग, तफ्तीश इंस्पेक्टर होगा प्रभारी

Mon, 23 Aug 2021 10:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के नए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की पहल पर दिल्ली पुलिस में एक सितंबर कई बड़े परिवर्तन हो रहे हैं। इनमें एक परिवर्तन हर पुलिस स्टेशन में जांच विंग बनाने का है। 
विज्ञापन
राकेश अस्थाना, दिल्ली पुलिस आयुक्त - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के थानों में अलग से जांच विंग बनेगी। इंस्पेक्टर तफ्तीश इस विंग का प्रभारी होगा। इंस्पेक्टर तफ्तीश व उसकी टीमें लॉ एण्ड ऑर्डर की ड्यूटी नहीं करेंगी। दिल्ली पुलिस में एक सितंबर से कई परिवर्तन होने जा रहे हैं। इनमें से हर पुलिस स्टेशन में जांच विंग का भी एक परिवर्तन है। 
विज्ञापन


इसके अलावा अब पुलिस थाने में एटीओ इंस्पेक्टर (एंटी टेरिस्ट ऑफिसर) व तफ्तीश (ब्रेवो) इंस्पेक्टर की तैनात अब जिला डीसीपी करेंगे। अभी तक इन इंस्पेक्टर की तैनाती दिल्ली पुलिस मुख्यालय से होती है।

दिल्ली पुलिस के नए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की पहल पर दिल्ली पुलिस में एक सितंबर को कई बड़े परिवर्तन हो रहे हैं। इनमें एक परिवर्तन हर पुलिस स्टेशन में जांच विंग बनाने का है। हर थाने में जांच विंग बनेगी और ब्रेवो इंस्पेक्टर इसका प्रभारी होगा। 
विज्ञापन


उसकी देखरेख में सात से आठ टीमें बनाई जाएंगी। इन टीमों में सब-इंस्पेक्टर, हवलदार व सिपाही होंगे। जांच विंग में तैनात टीमें सिर्फ केसों की जांच कर जल्द निपटारा करेंगी। इन टीमों की न तो लॉ एंड ऑर्डर को संभालने की ड्यूटी लगाई जाएगी और नहीं उनकी एमरजेंसी ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन

इसी तरह थाने में तैनात एटीओ इंस्पेक्टर सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी करेंगे। एटीओ इंस्पेक्टर व उसकी टीमें किसी भी केस की जांच नहीं करेंगी। इन दोनों इंस्पेक्टर के ऊपर सुपरवीजन थानाध्यक्ष का होगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार हालांकि ये नियम पहले से था और दिल्ली पुलिस के हर जिले के एक-दो थाने में लागू था। 

अब इस नियम को दिल्ली पुलिस के सभी थाने में एक सितंबर से कड़ाई से लागू किया जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस के कुछ इंस्पेक्टर का कहना है कि ये परिवर्तन कामयाब नहीं होगा। 

पीसीआर वैन की तैनात अब थानाध्यक्ष करेंगे
दिल्ली पुलिस में एक सितंबर से एक और परिवर्तन लागू हो रहा है। अब पीसीआर वैन की तैनाती थानाध्यक्ष करेंगे। गत शनिवार को लॉ एण्ड ऑर्डर की मीटिंग में एक सितंबर से परिवर्तन को पूरी दिल्ली में लागू करने के लिए कहा गया है। इसके लिए एक पांच सदस्यीय टीम बनाई है। 

अब पीसीआर वैन को दिल्ली पुलिस के जिलों में मर्ज कर दिया जाएगा। जिले से थानों में मर्ज की जाएगी। अब पीसीआर वैन की तैनाती संबंधित थानाध्यक्ष करेगा। पीसीआर में तैनात स्टाफ भी थाने के स्टाफ में शामिल हो जाएगा। अभी तक पीसीआर वैन पीसीआर यूनिट के तहत काम करती थीं और पीसीआर यूनिट की उनकी तैनात करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें