फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के इशारे पर किए जा रहे भड़काऊ मैसेज और कॉल

Fri, 17 Jul 2020 04:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आतंकी हमला करने में नाकाम रहा पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी अब नई चाल चल रही है। पाकिस्तान के इशारे पर देश में भड़काऊ मैसेज और कॉल की जा रही हैं। ज्यादातर कॉल पाकिस्तान की तरफ से ही आ रही हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को ये इनपुट्स दिए हैं।

विज्ञापन


इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा अलर्ट हो गई हैं। स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है कि इसके पीछे मंशा किया है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ नामक प्रतिबंधित संस्था द्वारा जनभावना भड़काने वाले मैसेज व कॉल की जा रही हैं। ये कॉल पिछले एक महीने से की जा रही हैं।

मैसेज में दिल्ली को दूसरा खालिस्तान बनाने की धमकी दी गई है। खुफिया विभाग ने इनपुट्स दिए हैं कि पाकिस्तान की चाल पर भारत के अंदर गलत संदेश फैलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि मैसेज और कॉल दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लोगों को की जा रही हैं। यहां के लोगों को मेल भी की जा रही हैं।

स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग के इनपुट्स के बाद जांच शुरू कर दी गई है। शुरू में तो कम कॉल आ रही थीं, लेकिन अब कॉल आने लगी हैं।

इस बाबत जल्द ही दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर सकती है। दिल्ली पुलिस समेत केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस की जिला पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें