फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: भारत की नन्हीं योग स्टार वान्या को मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत की 7 वर्षीय योग प्रतिभा वान्या शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर नया इतिहास रच दिया है। एसडी पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा की दूसरी कक्षा की छात्रा वान्या को वर्ष 2025-26 के लिए यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फेडरेसन और बूस्ट इंडिया कॉनक्लेव का सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।

मात्र 7 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि वान्या की साधना, अनुशासन और अद्वितीय क्षमता का प्रमाण है। वान्या ने अब तक 14 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिताओं में भारत के लिए कई गोल्ड, सिल्वर और विशेष सम्मान जीते हैं। वान्या को सम्मानित करने वालों में स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, किरण बेदी, कैलाश सत्यार्थी, ब्रजेश पाठक, सोनू सूद, शिल्पा सेट्टी समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वान्या को ग्लोबल फेम अवार्ड, योग वीर सम्मान, कल्कि गौरव सम्मान, शहीद भगत सिंह नोबल अवार्ड समेत 100 से अधिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। उनके प्रशिक्षण में एमएटीए स्पोर्ट्स का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। आगामी 27 दिसंबर 2025 को होने वाले वर्ल्ड योग स्पोर्ट्स कप में वान्या एक बार फिर देश का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। वान्या कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट और बू्स्ट इंडिया कॉन्क्लेव की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें