फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड बनी परेशानी: घने कोहरे की वजह से दो दर्जन से अधिक ट्रेन की चाल थमीं, यात्री परेशान

Mon, 17 Jan 2022 11:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार को तकरीबन दो दर्जन से अधिक ट्रेन देरी से चली। गंतव्य तक देरी से पहुंची इन ट्रेनों की वजह से वापसी दिशा में भी जाने वाली ट्रेन देरी से संचालित हुई। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से परेशानी बनी ही हुई है। इस बीच घने कोहरे ने भी ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कई राज्यों में घना कोहरा छाने के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


सोमवार को तकरीबन दो दर्जन से अधिक ट्रेन देरी से चली। गंतव्य तक देरी से पहुंची इन ट्रेनों की वजह से वापसी दिशा में भी जाने वाली ट्रेन देरी से संचालित हुई। 

ट्रेन संख्या 12779 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह ट्रेन संख्या 22167 सिंगरौली से निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची तो आंध्रा प्रदेश एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट देरी से पहुंची। इसी तरह ट्रेन संख्या 12213 यशवंतपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचने वाली दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चली। 
विज्ञापन


जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी एक घंटे से अधिक देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। इसके अलावा ट्रेन सख 12723 हैदराबाद-नई दिल्ली, ट्रेन संख्या 12155 रानी कमलापति-निजामुद्दीन, निजामुद्दीन राजधानी, पूरबिया एक्सप्रेस, पूरी-ऋषिकेश, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेन देरी से चली। इस कारण यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें