सर्दी के दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो ट्रेन से संबंधित जानकारी लेकर ही घर से निकले। हर साल की तरह इस साल भी कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों के संचालन में बदलावा किया है। इनमें विभिन्न रूट पर चलने वाली डेढ़ सौ से अधिक ट्रेन प्रभावित होंगी। इनमें कई ट्रेन निरस्त की गई है तो कई आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
कड़ाके की ठंड व रेलवे ट्रैक पर अभी कोहरा शुरू भी नहीं हुआ है कि रेलवे ने परिचालन कारणों का हवाला देते हुए अस्थाई रूप से कई रूट पर चलने वाली ट्रेनों को निरस्त, आंशिक निरस्त व फेरों में कटौती करने का आदेश जारी कर दिया है। डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों की फेहरिस्त में एक दिसंबर से ट्रेनों के संचालन पर असर दिखने लगेगा। इससे रेल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ेगी।
कोहरे की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। पूर्ण रूप में 28 फरवरी तक निरस्त रहने वाली ट्रेन में हरिद्वार-अमृतसर, दिल्ली-अंबाला, नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी, अमृतसर-नांगलडैम, लिच्छवी, ऊंचाहार, वाराणसी-बरेली, वाराणसी-बरेली-वाराणसी, बरेली-प्रयाग संगम, नई दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस शामिल है।
इसी तरह स्पेशल ट्रेन के फेरों में भी कटौती की गई है। कैफियात स्पेशल 26 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को नहीं चलेगी। इसी तरह वापसी दिशा में बृहस्पतिवार व रविवार को नहीं चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 23 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को नहीं चलेगी।