नई दिल्ली। राजधानी में बारिश के मौसम के बीच जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सरकारी अस्पतालों में बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दस्त, उल्टी और टाइफाइड जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। बारिश में कई स्थानों पर जलभराव होने से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि साफ या उबला हुआ पानी पीएं और स्वच्छता बनाकर इन बीमारियों से बचें। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोग अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। साफ पानी का सेवन करें और बुखार, दस्त या लगातार उल्टी जैसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। संवाद