इग्नू ने भी अब यूपीएससी की तैयारी करवाने का फैसला किया है। इसके लिए डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने 30 जून तक आवेदन मांगे हैं। यूपीएससी की इस कोचिंग के लिए सीट राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर मिलेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) भी अब यूपीएससी की तैयारी करवाएगा। इग्नू का डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सीलेंस की ओर से यूपीएससी की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की लिखित और इंटरव्यू की तैयारी करवायी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यूपीएससी की इस कोचिंग के लिए सीट राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर मिलेगी। राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा से 100 छात्रों को हर वर्ष चयनित किया जाएगा। इसमें से 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से इग्नू यूपीएससी परीक्षा की मुफ्त कोचिंग शुरू करने जा रहा है। इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर, एससी वर्ग के छात्रों को यूपीएससी कोचिंग के माध्यम से आगे बढ़ाना है। उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें इग्नू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। दाखिला सीट राष्ट्रीय दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट से ही मिलेगी।