फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू : दिसंबर की परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका

Sat, 05 Oct 2019 05:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ignou - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यदि आप इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दिसंबर की परीक्षा के लिए आवेदन से छूट गए हैं तो फिर देर न करें। पांच अक्तूबर को परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका है। हालांकि इसके बाद आवेदन पत्र भरते हैं तो फिर लेट फीस देनी होगी। रीजनल सेंटर को ऑफलाइन आवेदन पत्र भरने में मदद करनी होगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, दिसंबर की परीक्षा के लिए शनिवार को आवेदन का आखिरी मौका है। इसके बाद लेट फीस के पांच सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। दिसंबर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में उन्हीं विषयों की जानकारी देनी होगी, जिसकी वे परीक्षा देना चाहते होंगे। पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में कोई लेट फीस नहीं देनी होगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ छह से 20 अक्तूबर तक पांच सौ रुपये, 21 से 31 अक्तूबर तक एक हजार रुपये लेट फीस जमा करनी पड़ेगी।

इसके अलावा एक नवंबर से 30 नवंबर तक रीजनल सेंटर में आवेदन पत्र जमा करने के साथ एक हजार रुपये लेट फीस लगेगी। हालांकि रीजनल सेंटर में लेट फीस के साथ आवेदन पत्र तभी जमा होगा, जब संबंधित विषय का प्रश्न पत्र उपलब्ध रहेगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, रीजनल सेंटर को निर्देश दिया गया है कि उसके पास यदि कोई छात्र आवेदन पत्र भरवाने के लिए आता है तो उसकी भी मदद करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें